✍ सलूम्बर ब्लॉग |
शारदीय नवरात्रि को लेकर मेवल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ईडाणा माता मंदिर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मन्दिर ट्रस्ट की ओर से पूरे मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई है. विविध धर्मानुष्ठान होंगे.
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. कमलेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया की गुरूवार 7 अक्टूबर को अभिजित मुहुर्त में मध्यान्ह सवा 12 बजे घट स्थापना की जाएगी. इसके साथ ही शतचंडी महायज्ञ शुरु होगा. जिसमें 12 पंडितों का समूह द्वारा प्रतिदिन मंत्रोंचार के साथ यजमानों के हाथों आहुतियां प्रदान कराई जायेगी.
महायज्ञ की पूर्णाहुति दशमी को होगी. प्रतिदिन मातारानी का नव श्रंगार किया जायेगा. श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की तरफ से निशुल्क अल्पाहार, भोजन की व्यवस्था रहेगी. मंदिर में दर्शन व्यवस्था कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप रहेगी. श्रद्धालु सोशल मीडिया पर भी ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे.
***** Salumbar Blog *****
No comments:
Post a Comment