Wednesday, 3 January 2018

सलूंबर मेें सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सीईओ ने लिया जायजा


सलूम्बर। राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के 7 जनवरी रविवार नगर के प्रस्तावित दौरे को लेकर सीईओ अविरल चतुर्वेदी ने मंगलवार सभा स्थल का दौरा व अधिकारीयों की बैठक लेकर आवष्यक दिषा निर्देष दिये। बताया गया कि सीईओ चतुर्वेदी मंगलवार शाम सिनियर सेकण्डरी खेल मैदान पहूंचे जहां पर मंच निर्माण, सफाई व्यवस्था, हेली पेड, बैठक व्यवस्था, पार्कींग आदी की जानकारीयां ली। वहीं क्षेत्रिय विधायक अमृतलाल मीणा व खेरवाडा विधायक नानालाल अहारी से वार्ता की गयी। जिसके उपरान्त पंचायत समिति के सभागार में अधिकारीयों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें आयोजन पर विस्तार से चर्चा करते हुए चतुर्वेदी ने फिडबेक लिया। इस दौरान एसडीएम धर्मराज गुजर, तहसीलदार डायालाल पाटीदार, डिप्टी एसपी टीआर बेरवा, ईओ गोविन्द माली, विकास अधिकारी धनपत सिंह राव, रेन्जर नटवरसिंह शक्तावत, सिंचाई विभाग अधिषाषी अंभियंता ऋषभ सिंघवी, पीडब्ल्युडी अधिषाषी अभियंता शांतिलाल खटीक, जलदाय विभाग सहायक अभियंता अरविन्द व्यास, भाजपा नगर अध्यक्ष करणसिंह पंवार, महामंत्री पुष्पेन्द्र सोनी, न.पा. उपाध्यक्ष विजेष भलवाडा, पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाष गांधी, पार्षद संजय चाष्टा सहित कई अधिकारी व भाजपा के पदाधिकारी मौजुद रहे।

No comments:

Post a Comment

शरद पूर्णिमा के लिए पौराणिक भारतीय आयुर्वेद का विशेष योग

S alumbar Blog |  ए क सूखे नारियल (खोपरा, गोटा, गोला) को बीच में से काटकर दो टुकड़े करें.  एक कांसी की थाली लें.  अब एक खोपरे के टुकड़े में ज...