✍️ Salumbar Blog |
वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा चुनाव प्रबन्धन समिति की बैठक मंगलवार को डबोक स्थित रुपिज रिसोर्ट में हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उदयपुर सम्भाग प्रभारी हेमराज मीणा, जिलाध्यक्ष भंवर सिह पँवार, जिला महामंत्री महेंद्र औदिच्य, चुनाव प्रबन्धन समिति के ताराचंद जैन, रतन लाल गाडरी, नाहर सिंह जोधा मौजूद रहे।
भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि बैठक में नामांकन दिवस से लेकर मतदान दिवस तक के चुनावी रोड मैप पर चर्चा हुई। संचालन समिति के गठन के साथ ही मण्डल प्रभारी व प्रवासी नियुक्त किये गए। साथ ही 7 अक्टूबर को चुनाव प्रबंधन समिति के वरिष्ठ नेताओं द्वारा वल्लभनगर के सभी 7 मंडलो की बैठक लेने व 8 तारीख को भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराने का निर्णय हुआ।
इन्हें लगाया मण्डल प्रभारी -
वल्लभनगर- चंद्रगुप्त सिह चौहान, मेनार- नरेंद्र सिह आसोलिया, हिंता- गणेश लाल कुम्हार, भींडर -गणपत सोनी, केरेश्वर - रमेश जोशी, कानोड़ - महेन्द्र औदिच्य, कुराबड़ -रामकृपा शर्मा.
चुनाव संचालन समिति में ये शामिल -
सुरेश कंठालिया, लक्ष्मीनारायण मेनारिया, मदन सिह कृष्णावत, दिनेश जोशी, कमलेश शर्मा, भवँर लाल रावत, दलीचंद गर्ग, प्रकाश जैन, शांतिलाल मेघवाल, धनराज अहिर, गीता पटेल, आकाश वागरेचा, महावीर बया, मोहन मेनारिया, ललित मोहन मेनारिया, अनिल शर्मा, दर्शन शर्मा, ललित सिह सिसोदिया.
***** ✍️ सलूम्बर ब्लॉग *****
No comments:
Post a Comment