Salumbar Blog |
सलूम्बर थानांतर्गत खेराड में करीब 15 दिन पहले ट्रेक्टर के बम्पर चुराने के मामले में पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों से अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।
थानाधिकारी हनवन्त सिह सोढा ने बताया कि विशेष टीम ने देवीलाल पिता रूपा मीणा निवासी बस्सी जोयरा कतार मगरी और धुला पिता हरजा मीणा निवासी वालरा फला खेराड को गिरफ्तार किया गया।
टीम में जूलेदार खान हेड कानि., सुशील कानि., किशनाराम कानि. शामिल थे।आपको बता दें कि खेराड निवासी रुपलाल पिता कचरु पटेल ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें 22 नवम्बर की रात्रि को ट्रेक्टर के डंपर चोरी होना बताया था।
***** ✍️ सलूम्बर ब्लॉग *****
No comments:
Post a Comment