Sunday, 3 October 2021

केंद्रीय मंत्री मेघवाल को वल्लभनगर, उपनेता राठौड़ को मिला धरियावद का प्रभार

Salumbar Blog |
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा उपचुनाव अक्टूबर-2021 को लेकर प्रभारी और सह-प्रभारी बनाने के साथ ही चुनाव प्रबन्धन कमिटियां गठित की है।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया की अध्यक्षता में एक दिन पहले राजधानी जयपुर में हुई कोर कमिटी की बैठक में चर्चा के बाद प्रभारी, सह-प्रभारी की घोषणा की। इन्हें बनाया प्रभारी, सह-प्रभारी-

वल्लभनगर विधानसभा :
प्रभारी- केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल।
सह-प्रभारी- चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, राजसमंद सांसद दीया कुमारी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, विधायक सुरेश रावत।

धरियावद विधानसभा :
प्रभारी- उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़।
सह-प्रभारी- सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा, विधायक जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, पूर्व विधायक नानालाल अहारी।

कटारिया को लेकर चर्चे-
भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मेवाड़ से पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया की अनुपस्थिति और प्रभारियों की घोषणा में इनका नाम नदारद होना सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया गया कि बैठक के वक़्त कटारिया जयपुर ही थे मगर वे उदयपुर के लिए रवाना हो गए। कटारिया को इन चुनाव में अहम जिम्मेदारी नहीं मिलने को लेकर कई चर्चाएं है। जिनमें उनके द्वारा पिछले दिनों भगवान राम और वीरवर महाराणा प्रताप पर गलत बयान बाजी को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

***** सलूम्बर ब्लॉग *****

No comments:

Post a Comment

शरद पूर्णिमा के लिए पौराणिक भारतीय आयुर्वेद का विशेष योग

S alumbar Blog |  ए क सूखे नारियल (खोपरा, गोटा, गोला) को बीच में से काटकर दो टुकड़े करें.  एक कांसी की थाली लें.  अब एक खोपरे के टुकड़े में ज...