Salumbar Blog | मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर की जिला कार्यकारणी के चुनाव शनिवार को मीरा मेदपाट भवन उदयपुर में हुए। अध्यक्षता चुनाव अधिकारी हरि सिंह भाटी, मुख्य अतिथि महासभा केंद्रीय अध्यक्ष बालू सिंह कानावत तथा विशिष्ट अतिथि केंद्रीय महामंत्री तनवीर सिंह कृष्णावत थाणा व देवड़ा नोबल्स सोसायटी के अध्यक्ष फतह सिंह देवड़ा थे।
निर्विरोध हुआ निर्वाचन-चुनाव प्रक्रिया में उदयपुर जिले की सभी 19 तहसील व पंचायत समितियों के निर्वाचित पदाधिकारी मौजूद रहे। आपसी सामंजस्य, समर्थन और एकल नाम होने से सभी 7 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसके तहत जिला कार्यकारिणी में कुमार लवदेव सिंह कृष्णावत कुराबड़ अध्यक्ष, ओनार सिंह देवड़ा फांदा उपाध्यक्ष, डॉ. कमलेन्द्र सिंह राठौड़ बेमला मंत्री, कुंदन सिंह भाटी मुरौली संयुक्त मंत्री और सज्जन सिंह सुलावास कोषाध्यक्ष चुने गए। इसी तरह केंद्रीय कार्यकारणी हेतु उदयपुर जिला प्रतिनिधि पद पर भवानी प्रताप सिंह ताणा व महेन्द्रनाथ चौहान फलीचडा निर्वाचित किये गए।
नई कार्यकारिणी को फूल मालाओं से लादा-
आरंभ में उदयपुर शहर कार्यकारिणी अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह करेलिया ने स्वागत उद्बोधन दिया और तमाम तहसील अध्यक्ष व पदाधिकारियों का परिचय कराया। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा पश्चात नवीन कार्यकारिणी का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। समाजजनों ने पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया और उपरणे, पगड़ी, साफे पहनाकर बधाई दी।
***** सलूम्बर ब्लॉग *****
No comments:
Post a Comment