Salumbar Blog |
टिहरी-गढ़वाल रियासत के शाही परिवार की राजमाता सूरज कुंवर शाह का 98 साल की उम्र में शनिवार 2 अक्तूबर को दिल्ली में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं. वह टिहरी गढ़वाल के महाराजा व 8 बार लोकसभा सांसद रहे मानवेंद्र शाह की पत्नी थी।
उनके निधन की खबर से टिहरी जिले के साथ ही मेवाड़-वागड़ के शाही परिवारों में भी शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं रविवार यानी आज उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए टिहरी के राजमहल में रखा जाएगा. उनका अंतिम संस्कार 4 अक्टूबर सोमवार को ऋषिकेश में पूर्णानंद घाट पर किया जाएगा.
राजस्थान के बांसवाड़ा, उदयपुर से गहरा रिश्ता-
उनका जन्म राजस्थान के बांसवाड़ा (वागड़) में 22 सितंबर 1923 में हुआ था. वह बांसवाड़ा रियासत के तत्कालीन महारावल पृथ्वीसिंह की पुत्री थी। उनका विवाह 4 फरवरी 1937 को टिहरी महाराजा मानवेंद्र शाह से हुआ था. बड़ी बेटी निरुपमा कुमारी वर्तमान में उदयपुर (मेवाड़) के शाही परिवार की महारानी है। यानी सूरज कुंवर महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ की सास थी। ऐसे में बांसवाड़ा, उदयपुर के राज परिवार में शोक छाया हुआ है।
सूरज कुंवर का परिवार-
पति महाराजा मानवेन्द्र शाह का देहांत 5 जनवरी 2007 को हुआ था। उनके इकलौते पुत्र महाराजा मनुजेन्द्र शाह है। बहू माला राज्यलक्ष्मी शाह वर्तमान में टिहरी-गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद हैं. उनकी तीनों बेटियां राजस्थान के अलग-अलग राज परिवार की महारानियां है।
✍️ बिहारीलाल पुरोहित (सलूम्बर ब्लॉग)

No comments:
Post a Comment