Salumbar Blog |
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा में विभिन्न आयोजन जारी है. इसे लेकर भाजयुमो छप्पन मंडल सलूंबर की ओर से बरोडा स्थित बारोलजी मंदिर परिसर में रविवार को सेवा सप्ताह एवं समर्पण अभियान कार्यक्रम हुआ.
जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'लोकतंत्र सैनानी' एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर जोशी का स्वागत-अभिनंदन किया. अपने उदबोधन में जोशी ने कार्यकर्ताओं से सेवा एवं समर्पण के माध्यम से राष्ट्र सेवा से जुड़ने की बात कही.
विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य दौलत सिंह कलासुआ ने भी उदबोधन दिया. कार्यक्रम संयोजक मनोहर सिंह बस्सी ने आभार ज्ञापित किया. संचालन गजेंद्र सिंह राठौड़ ने किया. भूरा लाल पटेल, नारायण सिंह चुंडावत, लक्ष्मण माल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
***** सलूम्बर ब्लॉग *****
No comments:
Post a Comment