✍️ सलूम्बर ब्लॉग. भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को लोकसभा और विधानसभा सीटों के उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। सभी सीटों पर ईवीएम से मतदान होगा।
इसके तहत राजस्थान में विधानसभा की सिर्फ दो सीटों पर उप चुनाव होंगे जो कि उदयपुर संभाग में आती है। यह दोनों सीटें उदयपुर जिलान्तर्गत 155-वल्लभनगर और प्रतापगढ़ जिले की 157-धरियावद (एसटी) है।
इसे लेकर आयोग के सचिव संजीव कुमार प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तृत चुनाव कार्यक्रम बताया है। इसके तहत राजस्थान की उक्त दोनों सीटों के लिए शुक्रवार 1 अक्टूबर 2021 को चुनावी अधिसूचना जारी की जाएगी।
नामांकन दाखिले की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर रहेंगी और 13 अक्टूबर तक नाम वापसी हो सकेगी। इसके बाद शनिवार 30 अक्टूबर को मतदान होगा और मंगलवार 2 नवम्बर 2021 को मतगणना कर नतीजे घोषित किये जायेंगे।
ज्ञातव्य हैं कि वल्लभनगर विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत (कांग्रेस) और धरियावद गौतम लाल मीणा (भाजपा) का पिछले दिनों कोरोना से निधन हो गया था। तब से दोनों सीटें रिक्त हैं।
..... Salumbar Blog .....
@bye_election @vallabhnagar @dhariyawad
No comments:
Post a Comment