Tuesday, 28 September 2021

12 वें सलिला साहित्य सम्मान हेतु रचनाकारों की घोषणा

✍️ सलूम्बर ब्लॉग
#सलिला संस्था, सलूंबर-राजस्थान द्वारा 12वें सलिला साहित्य सम्मान वर्ष 2021 की घोषणा सोमवार को हुई। इस साल सर्वोच्च "सलिला शिखर सम्मान" सुजाता चौधरी, भागलपुर, बिहार को उनके द्वारा रचित गांधी साहित्य पर अर्पित किए जाने की घोषणा की गई है। सुजाता चौधरी यह सम्मान लेने वाली चौथी रचनाकार होंगी।
            (चित्र : चयनित रचनाकार)
संस्था अध्यक्ष डॉ. विमला भंडारी ने बताया कि सलिला साहित्य रत्न सम्मान के तहत हिंदी उपन्यास शुन्यनाथ की मुस्कान, लेखक अमृतलाल मदान, कैथल (हरि.) और राजस्थानी उपन्यास काया री कळझळ, संतोष चौधरी, जोधपुर (राज.) को चयनित किया गया है।

हिंदी कहानी की पुस्तक गली आगे मुड़ती है, सुधा जुगरान, देहरादून और राजस्थानी कहानी की पुस्तक, काडर चेंज लेखक ओम प्रकाश तंवर, चूरू (राजस्थान) की पुस्तक का चयन हुआ है।

संस्था की चयन समिति ने हिंदी बाल कविता की पुस्तक, हम तो बच्चे हैं लेखिका कुमुद वर्मा, अहमदाबाद (गुजरात) लोककथा पर बाल साहित्य की पुस्तक, नागालैंड की लोककथाएं, सुमन बाजपेयी, दिल्ली को चयनित किया है।

उपरोक्त विधागत पुस्तकों के साथ शोधपत्रिका सृजन कुंज, त्रैमासिक के नवंबर 2019 के बाल साहित्य विशेषांक की अतिथि संपादक नवज्योत भनोत, श्रीगंगानगर (राजस्थान) को चयनित किया गया। सभी घोषित सम्मान संस्था द्वारा आगामी दिनों तय तारीख को प्रदान किये जायेंगे।
.....
#SalumbarBlog #salilasanstha

1 comment:

शरद पूर्णिमा के लिए पौराणिक भारतीय आयुर्वेद का विशेष योग

S alumbar Blog |  ए क सूखे नारियल (खोपरा, गोटा, गोला) को बीच में से काटकर दो टुकड़े करें.  एक कांसी की थाली लें.  अब एक खोपरे के टुकड़े में ज...