Wednesday, 29 September 2021

अवैध हथियार के साथ सज्जाद सराडी गिरफ्तार

कुख्यात #अपराधी #सज्जाद_सराडी को अवैध #पिस्टल के साथ पुलिस ने किया #गिरफ्तार
✍️ सलूम्बर ब्लॉग. 
उदयपुर जिले के कुख्यात अपराधी सराड़ा हाल उदयपुर निवासी सज्जाद सराडी को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बुधवार को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई पुलिस के जिला विशेष दल (डीएसटी) प्रभारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल ने सवीना में घेराबन्दी की और उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए।

साथ ही सज्जाद को हिरासत में लेकर सवीना पुलिस के सिपुर्द किया। उल्लेखनीय है कि आदतन अपराधी सज्जाद पर हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में करीब 30 प्रकरण दर्ज है। वह कोर्ट से जमानत पर बाहर आया हुआ था।
.....
Please like follow our fb page- Salumbar Blog 

#sajjad #saradi #dst

No comments:

Post a Comment

शरद पूर्णिमा के लिए पौराणिक भारतीय आयुर्वेद का विशेष योग

S alumbar Blog |  ए क सूखे नारियल (खोपरा, गोटा, गोला) को बीच में से काटकर दो टुकड़े करें.  एक कांसी की थाली लें.  अब एक खोपरे के टुकड़े में ज...