Salumbar Blog |
सलूम्बर नगर पालिका के चैयरमेन प्रद्युम्न कोडिया ने सोमवार को शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद डोटासरा को ज्ञापन सौप कर राउमावि में वर्षों से लंबित रिक्त पदों को भरने की मांग की।
कोडिया ने अपने ज्ञापन में बताया कि सलूम्बर मुख्यालय स्थित ब्लॉक के सर्वाधिक विद्यार्थी संख्या वाले राउमावि में कुल 49 पद स्वीकृत है। मगर इसमें 26 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे है। ऐसे में इन्हें शिघ्रता से भरते हुए राहत दिलाने की मांग की।
साथ ही कोडिया ने टीएसपी बाहुल्य सलूम्बर मुख्यालय प पर अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय को मंजूरी देकर क्षेत्र के जरूरतमंद विद्यार्थियों को राहत दिलाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि मंत्री डोटासरा धरियावद विधानसभा सीट उप चुनाव के तहत झल्लारा ब्लॉक के धोलागिर खेड़ा में सभा को संबोधित करने आये थे।
***** सलूम्बर ब्लॉग *****
No comments:
Post a Comment