Monday, 11 October 2021

उप चुनाव : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में आधे नेता मेवाड़ के

Salumbar Blog |
मेवाड़ की दो विधानसभा सीटों वल्लभनगर और धरियावद पर हो रहे उप चुनाव में राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है. कांग्रेस ने दोनों सीटों पर पार्टी के पक्ष में प्रभावी प्रचार के लिए 20 स्टार प्रचारक लगाए है. इस सूची में स्थानीय मेवाड़-वागड़ के 10 नेताओं को तवज्जो दी गई है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश प्रभारी अजय माकन, सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास जैसे बड़े नेताओं के नाम है. 

मेवाड़-वागड़ के ये नेता बने स्टार प्रचारक-
कांग्रेस ने बड़े नेताओं के साथ ही स्थानीय को भी पूरी तवज्जों देते हुए 10 नेताओं के नाम शामिल किए है. ये नेता पूर्व, वर्तमान जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी है जो उदयपुर संभाग के विभिन्न जिलों से आते है.

इनमें पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, मंत्री उदयलाल आंजना, अर्जुन बामनिया, विधायक महेंद्र मालवीया, डॉ. दयाराम परमार, रामलाल मीणा, गणेश घोघरा, पूर्व विधायक पुष्कर डांगी, मांगीलाल गरासिया, डूंगरपुर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया को प्रचार की जिम्मेदारी दी है.

***** सलूम्बर ब्लॉग *****

No comments:

Post a Comment

शरद पूर्णिमा के लिए पौराणिक भारतीय आयुर्वेद का विशेष योग

S alumbar Blog |  ए क सूखे नारियल (खोपरा, गोटा, गोला) को बीच में से काटकर दो टुकड़े करें.  एक कांसी की थाली लें.  अब एक खोपरे के टुकड़े में ज...