Wednesday, 13 October 2021

रणधीर सिंह ही लड़ेंगे जनता सेना से चुनाव, पत्नी दीपेंद्र की होगी नामांकन वापसी

Salumbar Blog |
विधानसभा उप चुनाव में मेवाड़ की बहुचर्चित वल्लभनगर सीट से जनता सेना के रणधीर सिंह भीण्डर ही प्रत्याशी रहेंगे। उनकी पत्नी दीपेन्द्र कुंवर अपना नामांकन वापस लेगी।

यह फैसला मंगलवार को देर शाम भीण्डर राजमहल परिसर में हुई जनता सेना कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। कमेटी ने भीण्डर दंपति में से किसी को भी प्रत्याशी बनाने पर सहमति जताई।

साथ ही कमेटी ने खुद भीण्डर परिवार पर फैसला छोड़ दिया था। इसके बाद जनभावना के अनुरूप सेना के संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ही प्रत्याशी बने।

उल्लेखनीय है कि जनता सेना की तरफ से गत दिनों रणधीरसिंह भीण्डर व उनकी पत्नी दीपेन्द्र कुंवर दोनों ने एक साथ अपने-अपने नामांकन दाखिल किए थे। इसके बाद से दीपेंद्र के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे।

***** सलूम्बर ब्लॉग *****

No comments:

Post a Comment

शरद पूर्णिमा के लिए पौराणिक भारतीय आयुर्वेद का विशेष योग

S alumbar Blog |  ए क सूखे नारियल (खोपरा, गोटा, गोला) को बीच में से काटकर दो टुकड़े करें.  एक कांसी की थाली लें.  अब एक खोपरे के टुकड़े में ज...