Wednesday, 13 October 2021

शिक्षा विभाग में 29 अक्टूबर से शुरू होंगे मध्यावधि अवकाश

Salumbar Blog |

दिवाली त्यौहार को लेकर शिक्षा विभाग में 29 अक्टूबर से मध्यावधि अवकाश शुरू होंगे। यह अवकाश 10 दिन यानी 7 नवम्बर तक रहेंगे।


राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार बुधवार 13 अक्टूबर को माध्यमिक शिक्षा निदेशक आईएएस अधिकारी सौरभ स्वामी ने एक संशोधित आदेश जारी किया। जिसमें मध्यावधि अवकाश की स्थिति स्पष्ट की है।


साथ ही समस्त संस्था प्रधानों के अधीन वाले दोनों अवकाश को लेकर भी निर्देश जारी किए है। जिसमें मध्यावधि अवकाश से पूर्व और पश्चात एक-एक अवकाश घोषित करने को कहा गया है।

✍️ सलूम्बर ब्लॉग

No comments:

Post a Comment

शरद पूर्णिमा के लिए पौराणिक भारतीय आयुर्वेद का विशेष योग

S alumbar Blog |  ए क सूखे नारियल (खोपरा, गोटा, गोला) को बीच में से काटकर दो टुकड़े करें.  एक कांसी की थाली लें.  अब एक खोपरे के टुकड़े में ज...