Monday, 11 October 2021

चार थाना क्षेत्र में चोरी की 16 वारदात करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Salumbar Blog |
उदयपुर एसपी डॉ. राजीव पचार द्वारा जिले में संपत्ति सम्बन्धित अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान हेतु एएसपी ग्रामीण मुकेश सांखला, सलूम्बर डिप्टी एसपी सुधा पालावत के पर्यवेक्षण में सलूम्बर थानाधिकारी हनवन्त सिह सोढा के नेतृत्व में टीम गठीत कर सम्पति सम्बन्धित अपराधियो की धरपकड की जा रही है।

इसी क्रम में सलूम्बर थाना पुलिस द्वारा सलूम्बर सहित सराडा, जावरमाइन्स व गींगला थाना क्षेत्रो में कई मन्दिरों से रात्री के वक्त नकदी व चांदी के छत्र चुराने एवं कुओ से सबमर्सिबल मोटरे चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। जिसमें उन्होंने चोरी की 16 वारदातें कबूली है।

थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा ने बताया कि बस्सी सामचोत निवासी ओनार सिह पुत्र नाथू सिह ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि दिनांक 07.09.2020 की रात भोलागिरी के साथ बस्सी धुणी स्थित बरामदे मे सो रहा था। इस बीच अज्ञात बदमाश खाट के पास आये और लाठियों से ताबड़तोड़ वार कर दोनों को घायल कर दिया। पीड़ितों ने भाग कर जान बचाई। बदमाश दोनों के मोबाईल फोन और मन्दिर की चाबियां चुरा कर भाग गए।

उक्त रिपोर्ट पर थानाधिकारी सोढा, एसआई वदनसिंह, हेड कॉन्स्टेबल जुलेदार खान, कांस्टेबल सुशील जानू, किशनाराम, पुष्कर पटेल की टीम ने घटना मे संलिप्त माल मुलिजमान की तलाश करते हुये अभियुक्त गावडापाल फला  वाजुवा निवासी दौला पिता नाथू मीणा व जगदीश पिता काना मीणा एवं भैसो  का  नामला निवासी गोपाल उर्फ गोपा पिता गेबा  मीणा को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले के अन्य अभियुक्तों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।

एक साल में चार थाना क्षेत्रों में की 16 वारदात-
1. दिनांक 07.09.2020 को बस्सी धुणी मन्दिर में रात्रि के वक्त घुसकर अन्दर सोये व्यक्तियो के  साथ मारपीट कर मोबाईल, चाबियां चोरी।
2. दिनांक 10.08.2021 को बस्सी में भंवरलाल मेवाडा के फार्म हाउस पर सबमर्सिबल मोटर मय केबल, स्टार्टर चोरी।
3.  दिनांक 21.07.2021 को खेराड के वालजी  पटेल की भागल में टयूबवेल से मोटर चोरी।
4. दो माह पूर्व अदकालिया स्थित सावरियाजी मन्दिर से मोटर, पित्तल के घण्टे चोरी।
5. छः माह पूर्व मोतीमगरी खेराड के सूने मकान  से रात्रि के वक्त चांदी के गहनों की चोरी।
6. तीन महीने पूर्व भैसो का नामला में खेत से  रात्रि के वक्त पानी की दो मोटरे चोरी।
7. दिनांक 25.06.2021 को महुडी बस स्टेण्ड पर एक केबिन से किराणा का सामान चोरी।
8. पीलादर पेट्रोल पम्प पर डरा धमका कर  पेट्रोल भरवाने की वारदात।
9.  गांधीपुरा स्थित देवी मन्दिर में चोरी।
10. गातोड थाना सराडा के मन्दिर में चोरी।
11. रतना  गार्डन  पैलेस  केवडा स्थित एक  मन्दिर में चोरी।
12. करीब 4 माह पूर्व खाखल थाना सराडा से चन्दन की लकडीया चोरी।
13. चाटपुर स्थित एक होटल से शराब चोरी।
14. जयसमन्द से एक माह पूर्व ढीमडा फाटक से मोटर चोरी।
15. दिनांक 22.09.2021 को  खेराड में  एक ट्रेक्टर के बम्पर चोरी।
16. सती माता मन्दिर में रात्रि के समय गुल्लक से नकदी चोरी।

***** सलूम्बर ब्लॉग *****

No comments:

Post a Comment

शरद पूर्णिमा के लिए पौराणिक भारतीय आयुर्वेद का विशेष योग

S alumbar Blog |  ए क सूखे नारियल (खोपरा, गोटा, गोला) को बीच में से काटकर दो टुकड़े करें.  एक कांसी की थाली लें.  अब एक खोपरे के टुकड़े में ज...