Salumbar Blog |
धरियावद विधानसभा उपचुनाव में अपना टिकिट कटने से भाजपा से बागी हुए कन्हैयालाल मीणा को पार्टी ने मना लिया है। भाजपा के खेतसिंह को टिकिट देने के बाद से नाराज हुए कन्हैयालाल और उनके समर्थकों ने भारी विरोध जताया था। बाद में उन्होंने निर्दलीय नामांकन भर मैदान में ताल ठोक दी थी।
रविवार को लसाडिया स्थित कृष्ण कुंज में भाजपा के वरिष्ठ नेता व धरियावद के चुनाव प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ ने कन्हैयालाल से बातचीत की। काफी मान मनुहार के बाद कन्हैया लाल को भाजपा के साथ काम करने के लिए राजी करते हुए नामांकन वापसी के लिए मना लिया।
पार्टी में मिला प्रदेश स्तरीय पद-
इसके बाद राठौड़ ने पार्टी हाईकमान को मौजूदा स्थिति के साथ कन्हैया लाल से हुई वार्ता से अवगत कराया। शाम को कन्हैया लाल को पार्टी ने प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किया। उल्लेखनीय है कि धरियावद के दिवंगत विधायक गौतमलाल मीणा के बेटे, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल की इस चुनाव में प्रबल दावेदारी थी। अब संभवतः सोमवार को नामांकन वापस लेंगे।
××××× सलूम्बर ब्लॉग *****
No comments:
Post a Comment