Saturday, 20 January 2018

40 हजार बच्चो की पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक

स्वास्थ्य विभाग की तैयारी बैठक सम्पन्न

सलूम्बर। देष को पोलियो मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जनवरी व 11 मार्च को पिलाई जाने वाली प्रथम खुराक को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी धर्मवीर गुजर ने की। अभियान के तहत ब्लाॅक के करीब 40 हजार बच्चो को प्रथम खुराक पिलायी जाएगी।

Image result for pulse polioउदयपुर रोड़ स्थित ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार तैयारी बैठक सम्पन्न हुई जिसमें एसडीएम गुजर ने 28 जनवरी रविवार को पल्स पाॅलियो अभियान के चलते विद्यालय खुले रखने व स्काउट गाइड व अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ राजकीय कर्मियो को सेवाएं देने के निर्देष दिये। ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी गजानन गुप्ता ने तैयारियो की जानकारी दी। वही स्वास्थ्य निरिक्षक लिलाधर त्रिवेदी ने बताया कि अभियान के तहत ब्लाॅक में 154 बूथ लगाये जाएंगे। जिन पर कारीब पांच दर्जन से अधिका सुपरवाईजन, चिकित्सा अधिकारी व अन्य कार्मिक सेवाए देंगे। अभियान के तहत ब्लाॅक में करीब 40 हजार बच्चो को पल्स पाॅलियो की पहली खुराक पिलायी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

शरद पूर्णिमा के लिए पौराणिक भारतीय आयुर्वेद का विशेष योग

S alumbar Blog |  ए क सूखे नारियल (खोपरा, गोटा, गोला) को बीच में से काटकर दो टुकड़े करें.  एक कांसी की थाली लें.  अब एक खोपरे के टुकड़े में ज...