Saturday, 20 January 2018

शिवकथा : सफल आयोजन के संकल्प के साथ हुआ भूमि पूजन

सफल आयोजन के संकल्प के साथ हुआ भूमि पूजन

गिरि बापू के मुख से होगी नौ दिवसीय कथा, 11 कुंडीय महारूद्र हवन होगा


सलूंबर। सौराष्ट गुजरात के अंतर्राष्टीय शिवकथा मर्मज्ञ गिरि बापू के मुख से मुख्यालय पर नौ दिवसीय संगीतमय कथा एवं 11 कुंडीय महारूद्र हवन यज्ञ होगा। इसे लेकर शुक्रवार को कमलुदिया भेरू के निकट बाईपास रोड पर विधान पूर्वक भूमि पूजन किया गया। आचार्य पुरूषोत्तम जोशी, पं. कन्हैयालाल जानी ने मंत्रोच्चार के बीच यजमान गौतमलाल मेहता परिवार के हाथों भूमि पूजन कराया। इसके बाद आयोजन समिति की बैठक हुई। जिसमें सर्वसमाज की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सफल आयोजन का संकल्प लिया गया। आरंभ में लव व्यास ने स्वागत उद्बोधन दिया। रिटायर्ड आरएएस टीआर जोशी, नगर पालिकाध्यक्ष कमला गांधी, हेमंत भट्ट, भगवतीलाल सेवक, जयप्रकाश आगाल, अंबालाल शर्मा, रामेश्वर जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन लीलाधर त्रिवेदी ने किया।
शिवकथा मर्मज्ञ का पहला आयोजन होगा:


सलूंबर। शिवकथा व 11 कुंडीय महारूद्र हवन का क्षैत्र में संभवतया यह पहला आयोजन होगा। जबकि अन्य कथाएं कई बार हो चुकी है। साथ ही अंतराष्टीय स्तर के कथा मर्मज्ञ के मुख से कथा का यह पहला मौका है। इससे पूर्व एसा आयोजन क्षैत्र में नहीं हुआ है। जिसके चलते आयोजन को लेकर खासा उत्साह है।
इधर आयोजन समिति के भूपेंद्र पण्ड्या ने बताया कि आयोजन स्थल पर विशाल डोम पांडाल का काम शुरू हो गया है। वहीं 11 कुंडीय हवन यज्ञ के लिए मिट्टी, गोबर व लकडियों आदि से 35 फीट उंची यज्ञशाला को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं हवन कुंड व अन्य यजमानों के चयन तथा प्रचार-प्रसार का काम जोरों पर है। आयोजन समिति की विभिन्न टोलियां व्यवस्थाओं में जुटी है। उल्लेखनीय है कि आयोजन 26 जनवरी से 3 फरवरी तक होगा।

No comments:

Post a Comment

शरद पूर्णिमा के लिए पौराणिक भारतीय आयुर्वेद का विशेष योग

S alumbar Blog |  ए क सूखे नारियल (खोपरा, गोटा, गोला) को बीच में से काटकर दो टुकड़े करें.  एक कांसी की थाली लें.  अब एक खोपरे के टुकड़े में ज...