Wednesday, 8 September 2021

सलुम्बर में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारीया जोरो पर.

सलुम्बर में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारीया जोरो पर



शहर सहित क्षैत्र मे भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को मनाये जाने वाले गणेष चतुर्थी पर्व को लेकर तैयारीया जोरो पर है। गणेष मंदिरो मे साफ सफाई धुलाई के साथ रंग रोगन का कार्य अन्तिम चरणो मे किया जा रहा है। शुक्रवार 10 सितम्बर को मनाई जाने वाली गणेष चतुर्थी को लेकर क्षैत्रवासियो मे खासा उल्लास देखा जा रहा है। उदयपुर रोड़ पर बनाई जा रही गणेष प्रतिमाओ के स्थल पर लोगो की प्रतिमा बुकिंग के लिए भीड लग रही है। हालाकि कोरोना गाईड लाईन के चलते सार्वजनिक स्थलो पर गणेष महोत्सव के पाण्डाल नही बन रहे है। लेकिन गणराज के श्रृद्धालु विग्नहर्ता को घरो मे विराजित करने के लिए तैयारीया करते नजर आ रहे है। श्री बड़ा गणपति मंदिर, रूप गणपति मंदिर, मन्षापुर्ण गणपति मंदिर, सिद्धीविनायक मंदिर सहित गणेष मंदिरो मे चौथ के आयोजन को लेकर विषेष तैयारीया हो रही है। गणेश चौथ को लेकर श्री बड़ा गणपति महाराज के मंदिर को फुलो से सजाया जाएगा। और चौथ के दिन शुक्रवार दोपहर अभिजित मुहुर्त मे मंदिर गुम्बद पर ध्वजा परिवर्तित कि जाएगी। चौथ से चतुर्थदषी तक प्रतिदिन भगवान की शोडोपचार पुजा कर संध्याकाल मे महा आरती उतारी जाएगी।


No comments:

Post a Comment

शरद पूर्णिमा के लिए पौराणिक भारतीय आयुर्वेद का विशेष योग

S alumbar Blog |  ए क सूखे नारियल (खोपरा, गोटा, गोला) को बीच में से काटकर दो टुकड़े करें.  एक कांसी की थाली लें.  अब एक खोपरे के टुकड़े में ज...