आपके लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
2018 का राशिफल
नए साल से सभी को नई उम्मीदे हैं। यह एक नई शुरुआत की तरह है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आने वाले 365 दिन के लिए आपके सितारे क्या कह रहे हैं। चंडीगढ़ की एस्ट्रोलॉजर मनीषा कौशिक बता रही हैं
मेष (21 मार्च -20 अप्रैल)
मेष राशि वालों के लिए साल सुनहरे अवसरों के साथ शुरू हो रहा है। जनवरी-फरवरी उत्साहवर्धक रहेंगे। मनचाही यात्रा के योग बनेंगे। जो लोग लंबे समय से प्रॉपर्टी खरीदना चाहते थे, उनकी ये मुराद साल के शुरू में पूरी हो जाएगी। व्यवसाय संबंधित किसी बदलाव का संकेत नहीं है। साल के आखिर में करियर से जुड़ा सुनहरा मौका मिल सकता है जिसमें धन लाभ भी दोगुना होगा। प्रेम संबंध में साल भर उतार-चढ़ाव रहेगा, हालांकि संबंध बना रहेगा और साल के अंत में मजबूत हो जाएगा। परिवार हर फैसले में आपके साथ है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वालों के सपने साकार होंगे।वृष (21 अप्रैल -20 मई)
वृष राशि वालों के करियर के लिए नया मील का पत्थर साबित होगा। कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। सफलता कदम चूमेगी। साल का मध्य भाग्यशाली रहेगा। नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और छात्रों को विशेष सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। सामाजिक स्तर पर रुतबा बढ़ेगा। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे संबंधों में मजबूती आएगी। साल भर आप नेटवर्किंग में व्यस्त रहेंगे जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी। अगस्त-सितंबर में विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। अपनी और अपनों की सेहत का ध्यान रखें। किसी की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर चालू स्कीमों में पैसा ना फंसाएं। पहले से किए निवेश मामूली लाभ देंगे। अक्टूबर-नवंबर में रीयल इस्टेट में धन लगाने से बचें। धन के फंसने के योग हैं।
शुभ महीने -जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर
मिथुन (21 मई -21 जून)
मिथुन राशि वालों के लिए कई सकारात्मक बदलाव इंतजार कर रहे हैं। करियर में तरक्की के योग हैं। ऑफिस का माहौल अनुकूल बना रहेगा। रसूखदार लोगों के साथ संबंध बनाकर रखना आपकी ताकत है। मई-जून के महीने ट्रेडिंग, बैंकिंग, इंश्योरेंस और हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए विशेष फलदायी हैं। सेहत की चिंता बनी रहेगी। मौसमी बीमारियों से अक्सर जूझने वालों को राहत मिलेगी। जीवन में प्यार के फूल खिल सकते हैं। जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। साल के आखिरी महीने प्रॉपर्टी से जुड़ी खुशखबरी ला सकते हैं। अगर किराए पर रहते हों तो अपने घर में शिफ्ट होने का भाग्यशाली समय है।
शुभ महीने - जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर
कर्क (22 जून दृ 22 जुलाई)
कर्क राशि वाले रोलर कोस्टर राइड के लिए तैयार हो जाएं। साल की शुरुआत और मध्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि साल के आखिर तक आप खोई बाजी जीत जाएंगे। मेहनत करते रहें, फल जरूर मिलेंगे। वर्दीधारी लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। फरवरी से जून के महीने सेहत के लिए थोड़े प्रतिकूल हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध से जुड़े मतभेद हो सकते हैं जिन्हें आप बखूबी संभाल पाएंगे। आपका सादा रवैया आपको हर परेशानी से जूझने में मदद करेगा। जीवनसाथी आपकी काम से जुड़ी व्यस्तताओं से परिचित हैं और आपको भरपूर सहयोग दे रहे हैं। मई-जून में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने का मौका मिलेगा। साल के आखिर में कोई जोखिमभरी स्कीम या रीयल इस्टेट में निवेश करने से बचें।
शुभ महीने - मार्च, अप्रैल, नवंबर और दिसंबर
सिंह (23 जुलाई दृ 23 अगस्त)
सिंह राशि वालों के लिए 2018 मनोकामनाएं पूरी करने का साल रहने वाला है। साल की शुरुआत और अंत दोनों ही अत्यंत भाग्यशाली हैं। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों के लिए प्रमोशन मिलने की संभावना बनी हुई है। कुछ लोगों को नौकरी बदलने के मौके भी मिल सकते हैं। सैलेरी बढ़ने के योग हैं। कई बार यात्रा करने के अवसर मिलेंगे। साल भर सेहत साथ निभाएगी। किसी से मुलाकात होगी और पहली ही नजर में प्यार हो सकता है। संतान प्राप्ति का सुख मिलेगा। जुलाई और अक्टूबर में पैसे के लिए हाथ कसना पड़ सकता है। ऐसा करने से आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकेंगे। जल्दबाजी में निवेश से जुड़े किसी नतीजे पर ना पहुंचे। सही समय का इंतजार करें। आपमें से कुछ किसी एनजीओ से जुड़ जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। इससे जीवन में प्राप्त होने वाला संतोष अतुलनीय होगा।
शुभ महीने -जनवरी, जुलाई, अगस्त और सितंबर
कन्या (24 अगस्त - 23 सितंबर)
व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन की गाड़ी सुचारू रूप से चल रही है। पारिवारिक जीवन में भरपूर संतोष बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में भरपूर प्रेम है। अगस्त से अक्टूबर के महीने कारोबारियों के लिए मुनाफे के महीने रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत रंग लाएगी। सालभर चुस्त दुरुस्त रहेंगे लेकिन मौसमी बीमारियों से बचकर रहने की जरूरत है। महंगी गाड़ी या घर के लिए कोई महंगा सामान खरीद सकते हैं। छात्रों को सही सलाह मिलेगी और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ये आत्मविश्वास उनके भविष्य को संवारने में मदद करेगा। निवेश कई गुना फायदा दे सकता है। इस धन को चल और अचल संपत्ति में तब्दील करेंगे। पासपोर्ट और यात्रा संबंधी अतिरिक्त दस्तावेज तैयार रखें, कभी भी विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है।
शुभ महीने -मार्च, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर
तुला (24 सितंबर दृ 23 अक्टूबर)
तुला राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बने रहेंगे। काम में जम जाएंगे और अप्रैल-मई के महीनों में कमाई भी अच्छी होने लगेगी। कॉरपोरेट में काम करने वालों को सम्मानित किया जा सकता है। जीवनसाथी की खोज पूरी होगी। जो सिंगल हैं उनके लिए विवाह के प्रबल योग बने हुए हैं। अगस्त में किसी से पहली ही नजर में प्यार हो सकता है। सेहत की तरफ से चिंतामुक्त रहेंगे। कोई परेशानी नहीं दिखाई दे रही है। कुछ लोग हेल्थ ग्रुप्स ज्वाइन कर सकते हैं। ऐसा करने से साल पर फिटनेस को लेकर उत्साहित रहेंगे। अध्यात्म की तरफ रुझान बना रहेगा। मेडिटेशन सीख सकते हैं। देश के सभी रंग देखने का मौका मिलेगा। सालभर यात्रा के सुखद योग बने हुए हैं।
शुभ महीने - अप्रैल, मई, जून और जुलाई
वृश्चिक (24 अक्टूबर -22 नवंबर)
वृश्चिक राशि वालों के लिए मिला-जुला समय है। पिछले साल करियर में की गई अगुआई अब फल देने के लिए तैयार है। सफलता पाने के लिए लगातार कोशिश करते रहें। अपनी काबिलियत और कार्यकुशलता को और निखारने की जरूरत है ताकि वो दूसरों की नजर में आए। नामुमकिन से लग रहे काम आपको अपने पहुंच के अंदर लगने लगेंगे। इन कामों के लिए आपको सराहा जाएगा। नई-नई नौकरी पाने वालों को सितंबर में अच्छी सैलेरी के साथ नौकरी मिलने के योग हैं। लाइफ स्टाइल डिस्आर्डर को भली भांति काबू कर पाएंगे। योग और ध्यान लगाने से बेवजह चिंता और जरूरत से ज्यादा सोचने की आदत से छुटकारा मिलेगा। धन को बचाकर चलेंगे लेकिन थोड़ा शेखी बघारने में भी कोई हर्ज नहीं है। आखिर जिंदगी एक ही बार मिलती है तो क्यूं ना जिंदादिली से जी जाए। जून या दिसंबर के महीने में कोई अचनाक से दिल में उतर सकता है।
शुभ महीने - अप्रैल, मई, जून और नवंबर
धनु (23 नवंबर दृ 21 दिसंबर)
धनु राशि वालों के लिए 2018 भाग्यशाली रहने वाला है। कामकाज हो या निजी जीवन, अनुकूल परिस्थितयां बनी हुई हैं। सैलेरी बढ़ने, प्रमोशन मिलने और मनचाहे तबादले के योग बने हुए हैं। सीनियर आपसे बहुत प्रभावित होंगे। छात्रों का प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा। उच्च शिक्षा से संबंधित जानकारी के लिए काउंसलर की सलाह लें। घर परिवार में सुख और सुकून बना हुआ है। पैसे की तंगी धीरे धीरे कम हो जाएगी क्यूंकि आप धन को सुचारू रूप से चला पाएंगे। गृहणियां साल के मध्य में घर की मरम्मत का इरादा बनाएंगी। अपने चंचल स्वभाव को काबू करेंगे तो अपने पार्टनर के साथ मधुर संबंध का आनंद उठा पाएंगे। सितंबर और दिसंबर में सेहत को लेकर सावधान रहें। खान-पान में परहेज करें। नियमित कसरत करना वरदान साबित हो सकता है।
शुभ महीने -फरवरी, जुलाई, अगस्त और सितंबर
मकर (22 दिसंबर -22 जनवरी)
2018 में मकर राशि वालों का चमक ही अलग होने वाली है। आपकी प्रतिभाओं को सही पहचान मिलेगी। आपके लिए आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। सामाजिक स्तर पर रसूखदार लोगों की संगत में आएंगे। इससे आपको कारोबार के विस्तार में मदद मिलेगी। बच्चे आपको गर्व करने की वजह देंगे। जो जातक पहली बार नौकरी खोज रहे हैं उन्हें जुलाई से अक्टूबर में अच्छा ब्रेक मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी। आपके निवेश कई गुना मुनाफा देंगे। सेहत की लापरवाही महंगी पड़ सकती है। नियमित कसरत करना आपके हित में रहेगा। आपके दोस्त आपको फिटनेस के लिए प्रोत्साहित करेंगे। सामाजिक कर्तव्य निभाने होंगे। कौन किसके संपर्क में है, ये जान लें। कभी भी किसी की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ महीने -मई, जून, नवंबर और दिसंबर
कुंभ (22 जनवरी दृ 19 फरवरी)
कुंभ राशि वालों के लिए जीवन में नया मोड़े आने वाला है। साल की शुरुआत जीवन के हर क्षेत्र के लिए आनंदमयी रहने वाली है। आपका साइड बिजनेस सबकी नजर में आने लगेगा और आप मुनाफा कमाने लगेंगे। साल का आखिर छात्रों के लिए अहम होगा। उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में विशेष सफलता मिलने के योग हैं। अपनी तैयारी जमकर करें। किसी प्रभावशाली यक्ति का साथ रीयल इस्टेट की किसी डील में खासा फायदा करवाएगा। साल भर तंदुरुस्ती का मजा लेंगे। आप दूसरों के लिए फिटनेस का उदहारण बनने वाले हैं। लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। रोमांस के लिए बेहतरीन साल होगा। दोस्ती धीरे धीरे में प्यार में बदल सकती है। भरोसे के बल पर प्रेम परवान चढ़ेगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ और समृद्धि के योग बने हुए हैं। मार्च-अप्रैल में रुटीन के कामों से ब्रेक लेकर कहीं घूमने जाएं। ऐसा करने से जीवन में खोई हुई एनर्जी लौट आएगी।
शुभ महीने -मार्च, अप्रैल, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर
मीन (20 फरवरी दृ 20 मार्च)
मीन राशि वालों के लिए आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। मई में कोई नया काम शुरु करेंगे। साल के आखिर तक इस काम के परिणाम मिलने लगेंगे। कामकाज को लेकर दृढ़निश्चयी होंगे और अपनी जिम्मेदिरयों को बखूबी निभा पाएंगे। प्रमोशन के योग बने हुए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में जीत हासिल होगी। परिजनों को अहम फैसले लेने में मदद करनी होगी। जीवनसाथी की मदद करें, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरें। घर के लिए कुछ नया खरीदेंगे। आपकी फिटनेस जबरदस्त बनी रहेगी। इस मामले में लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। रोमांटिक लाइफ में झटका लग सकता है। सितंबर के महीने में संबंध में सुधार होगा। यात्रा के योग बने हुए हैं। यात्रा कामकाज या फिर छुट्टी मनाने के मकसद से कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment