Saturday, 6 January 2018

मुख्यमंत्री का सलूम्बर दौरा, अधीक जानकारी के लिए क्लीक करे

मुख्यमंत्री के स्वागत में सवरने लगा सलूम्बर

सभा स्थल 
सलूंबर। राजस्थान सरकार की मुख्मंत्री वसुंधरा राजे का मुख्यालय पर रविवार होने वाले प्रस्तावित दौरे को लेकर स्थानीय प्रषासन नगर को सवारने में जुटा हुआ है। नगर के कोने कोने से गंदगी साफ की जा रही है तो वही दुसरी ओर सभा स्थल के साथ अन्य प्रषासनिक कार्यालयो पर रंग रोगन कर उन्हे सजाया जा रहा है। वही लोकार्पित होने वाले नवनिर्मित नगर पालिका कार्यालय, गौरवपथ के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय काॅलोनी स्थित सामुदायिक भवन व उद्यान को भी सजाने सवारने का कार्य अंतिम चरणो में होता नजर आ रहा है। इसी के साथ करीब 600 करोड़ के लोकार्पण व षिलान्यास के करीब 2 दर्जन से अधिक कार्यो की तैयारियों में प्रषासन जुटा हुआ नजर आ रहा है।
जानकारी अनुसार 7 जनवरी को दोपहर स्थानीय रा.उ.मा.वि. के मैदान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की आम सभा होनी है वही से राजे करीब 2 दर्जन से अधिक विकास कार्यो के लोकार्पण व षिलान्यास करेगी तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय काॅलोनी पहूंच उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण भी करने की जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला कलेक्टर विष्णु चरण मलिक, एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल, एडीएम देवासी, सीईओ अविरल चतुर्वेदी, उपखण्ड अधिकारी धर्मराज गुजर, तहसीलदार डायालाल पाटीदार के साथ विधायक अमृृतलाल मीणा, पालिका अध्यक्ष कमला गांधी, उपाध्यक्ष विजेष भलवाड़ा सहित पार्षदो ने भी सभा स्थल का जायजा लिया तथा अन्य आवष्यक दिषा निर्देष भी अधिकारीयों को दिये। वही दुसरी ओर भाजपा की ओर से नगर अध्यक्ष करण सिंह पंवार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को आम सभी में अधिक से अधिक जन समुह को एकत्रित करने के साथ अन्य तैयारीयों को पूर्ण करने की जिम्मेदारिया सौंपी गयी।


जिले की आस में है क्षैत्रवासी

मुख्यमंत्री राजे की सभा को लेकर क्षेत्र में एक विषेष माहोल भी देखा जा रहा है। क्षेत्रवासी इस आस में भी नजर आ रहे है कि राजे सलूम्बर आकर क्षेत्रवासीयों को जिले का तोहफा देकर जाये वही जानकारी मिली है कि सभा के दौरान जिला बनाओ संघर्ष समिति भी राजे से मिलकर जिले की मांग को रखने में है।
जानकारी अनुसार विधायक मीणा भी मुख्यमंत्री से जिले के साथ जयसमंद में माही का पानी लाने, स्थानीय राजकीय सामान्य चिकित्सालय को 250 बेड में क्रमोन्नत करवाने सहित अन्य विभिन्न मांगे रखेंगे।


यहा होगी पार्कींगः 

मुख्यमंत्री की सभा में रविवार को बांसवाडा रोड स्थित कृषि मंडी, सूरजपोल बाईपास स्थित चारभूजा ट्रस्ट की भूमि, उदयपुर रोड पर विद्यानिकेतन, हाडीरानी राजकीय महाविद्यालय आदि पार्किंग स्थल रहेंगे। जिसका एसपी गोयल ने शुक्रवार जायजा लिया और थाना परिसर में डिप्टी एसपी ताराराम बैरवा, थानाधिकारी शैलेन्द्रसिंह चैहान के साथ बैठक कर टेªफिक व्यवस्था चाक चैबन्द रखने के निर्देश दिए।
हेलीपेड का जायजा लेते कलेक्टर 

सभा स्थल का जायजा लेते एसपी गोयल 


ये होगे लोकार्पण व षिलान्यास

लोकार्पण 1257.50  लाख मे कीर की चैकी भीण्डर सलूम्बर कल्याणपुर रोड़, चावण्ड रोड़ 19 कि.मी., 975.35 करोड़ दो पुलिया पुनः निर्माण सलूम्बर - उदयपुर बांसवाडा रोड़, 148.20 लाख़ गौरव पथ नगरपालिका सलूम्बर, 93.25 लाख खरका लोदा ब्रिज, 91.52 लाख चैकड़ा लिम्बडी पुलिया गरगल नदी, 76.46 लाख पादरड़ा पुलिया, 136.08 लाख मुलेश्वर पुलिया गोमती नदी, 35.53 लाख पुलिया सगतपुर, 77.29 लाख पीलादर पुलिया, 103.64 लाख प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरोड़ा, 74.71 लाख खण्डीय चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, 102 लाख प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ावली, हाड़ीरानी पी.जी. काॅलेज, 585.70 करोड़ विवेकानन्द माॅडल स्कूल सराड़ा, 130 लाख शारदे छात्रावास, 75 लाख पण्डित दीनदयाल मूर्ति अनावरण एवं सामूदायिक भवन, 62.22 लाख कृषि मण्डी लिंक रोड़, 107 लाख नगरपालिका कार्यालय भवन, 240.62 करोड़ मे सलूम्बर से उदयपुर मेगा हाईवे, प्ण्च्ण्क्ण्ैण् योजना अन्तर्गत सब स्टेशन फिड 4.5 करोड़ के शिलान्यास।



No comments:

Post a Comment

शरद पूर्णिमा के लिए पौराणिक भारतीय आयुर्वेद का विशेष योग

S alumbar Blog |  ए क सूखे नारियल (खोपरा, गोटा, गोला) को बीच में से काटकर दो टुकड़े करें.  एक कांसी की थाली लें.  अब एक खोपरे के टुकड़े में ज...