Saturday, 23 December 2017

सलूंबर जिले की मांग पर सीएम से मिले विधायक मीणा

सलूंबर जिले की मांग पर सीएम से मिले विधायक मीणा
मैडम ने नए जिलों की मांग पर ‘‘नो कमेंट्स’’ कहा
सलूंबर। प्रदेष के जनजाति उपयोजना क्षैत्र की परामर्षदात्री परिषद की बैठक गुरूवार को जयपुर में हुई। इस बैठक को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति सहित सभी संगठनों व क्षैत्रवासियों को इंतजार था। क्योंकि गत दिनों प्रदेष में 5 नए जिलों के प्रस्ताव की खबरों में सलूंबर का नाम तक नहीं था। इस पर सरकार के 4 साल पूरे होने के मौके पर उदयपुर के गांधी ग्राउण्ड में आयोजित समारोह के दौरान एक प्रतिनिधि मंडल जन प्रतिनधियों से मिला था। जिसने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, सांसद अर्जुनलाल मीणा, विधायक अमृतलाल मीणा आदि से भंेट की थी। सांसद व विधायक ने तब प्रतिनिधि मंडल को आष्वासन दिये थे। जिसमें उन्होंने उक्त बैठक में सलूंबर को टीएसपी जिला बनाने की मांग प्रमुखता से रखने के आष्वासन दिए थे। सीएम वसुंधरा राजे की मौजुदगी में हुई इस अहम बैठक में विधायक मीणा ने सलूंबर जिले की मांग का जिक्र तक नहीं किया। बताया गया कि सांसद मीणा तो उक्त बैठक में गए ही नहीं।
       ‘‘जयपुर में गुरूवार को हुई उक्त बैठक में जिलों पर चर्चा नहीं हुई। इस पर उन्होंने मैडम से अलग से मुलाकात की। जिसमें सलूंबर जिले मांग दोहराई। गत दिनों प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिए गए ज्ञापन व दस्तावेज आदि सीएम को प्रदान किये। मैडम ने नए जिलों पर ‘‘नो कमेण्ट्स’’ कहा है। - अमृतलाल मीणा, विधायक सलूंबर

No comments:

Post a Comment

शरद पूर्णिमा के लिए पौराणिक भारतीय आयुर्वेद का विशेष योग

S alumbar Blog |  ए क सूखे नारियल (खोपरा, गोटा, गोला) को बीच में से काटकर दो टुकड़े करें.  एक कांसी की थाली लें.  अब एक खोपरे के टुकड़े में ज...