Saturday, 2 October 2021

उप चुनाव का असर : उदयपुर, प्रतापगढ़ जिले में नहीं चलेगा 'प्रशासन गांवों के संग अभियान'

Salumbar Blog |
राजस्थान सरकार का बहु प्रतीक्षित 'प्रशासन गांवों के संग अभियान' फिलहाल कुछ जिलों में में नहीं चल पाएगा। यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2021 से शुरू होना था।
दरअसल राजस्थान के 4 जिलों में विधानसभा उप चुनाव, पंचायती राज चुनाव होने है। चुनाव के तहत आचार संहिता लागू होने से इन जिलों में अभियान स्थगित किया गया है। जबकि 29 जिलों में अभियान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जारी रहेगा।

राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी कर चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर उदयपुर, प्रतापगढ़, अलवर व धौलपुर जिले में प्रशासन गांवों / शहरों के संग अभियान को स्थगित किया है।

आपको बता दें कि उदयपुर के वल्लभनगर और प्रतापगढ़ के धरियावद सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है। इसी तरह अलवर, धौलपुर जिले में पंचायती राज चुनाव है। ऐसे में 5 नवंबर को आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही वंचित जिलों में यह अभियान चलाया जा सकेगा।

... सलूम्बर ब्लॉग ...

@प्रशासन गांवों के संग अभियान @उपचुनाव @आचार संहिता

No comments:

Post a Comment

शरद पूर्णिमा के लिए पौराणिक भारतीय आयुर्वेद का विशेष योग

S alumbar Blog |  ए क सूखे नारियल (खोपरा, गोटा, गोला) को बीच में से काटकर दो टुकड़े करें.  एक कांसी की थाली लें.  अब एक खोपरे के टुकड़े में ज...