बायणमाता मंदिर में शतचण्डी नवकुण्डामत्मक हवन यज्ञ आज से
रावतचूंडा जयंति कार्यक्रम में सीएम के आने की संभावना
संस्थान के भंवरसिंह चूंडावत ने बताया कि मंदिर सहित पूरे परिसर को सजाया गया है। यज्ञ मण्डप में विधानपूर्वक 9 कुंड तैयार किये गए है। मेवाड वागड के 25 ब्राह्मण अनुष्ठान में हिस्सा ले रहे है। इधर, हरिशचंद्रसिंह चूंडावत ने बताया कि तैरियारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। शुक्रवार को पंडितों ने मंत्रोच्चार के बीच यजमान गोविंदसिंह कृष्णावत के हाथों अभिजीत मुहूर्त में शुद्धिकरण, प्रायश्चित कर्म, एकलिंगजी रूद्राभिषेक व मंडप पूजन आदि कराए। ख्यात ज्योतिषाचार्य मनोहरसिंह कृष्णावत ने भी माता के दर्शन किये। भगवतसिंह, नरवरसिंह, संजयसिंह, करणसिंह आदि मौजुद थे। ने बताया कि शनिवार को सुबह 8 बजे गणपति पूजन, शतचंडी पाठ और शाम को महाआरती के बाद भजन संध्या व रात्री जागरण होगा। अगले दिन रविवार को सुबह साढे 11 बजे हवन यज्ञ में पूर्णाहूति होगी। इसके बाद रावत चूंडा जयंति कार्यक्रम होगा।
No comments:
Post a Comment