भारत भ्रमण पर निकली परशुराम यात्रा 17 को सलूंबर आएगी
सलूंबर। ब्रह्म परशुराम अखाडा एवं विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के साझे में भारत भ्रमण पर निकली परशुराम यात्रा 17 जनवरी को नगर में आएगी। इसे लेकर यात्रा व्यवस्था समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यालय का दौरा कर यात्रा के उद्देश्य बताए और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। स्थानीय ब्राह्मण संगठनों ने जनसपंर्क व अन्य तैयारियां शुरू कर दी है। राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि यात्रा के नगर प्रवेश पर धुमधमल से स्वागत कार्यक्रम के साथ ही प्रवचन सभा होगी। यात्रा 5 मार्च 2017 को झूंझुनू जिले के लोहार्गल धाम से युगल पीठाधीश्वर आचार्य राजेश्वर महाराज के सान्निध्य में शुरू हुई थी। सलूंबर के साथ ही सेमारी, सराडा, परसाद, जयसमंद, लसाडिया, भींडर आदि के लिए भी यात्रा का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।1 लाख 11 हजार किमी पर पूरी होगी यात्राः
यात्रा व्यवस्थापक नंद किशोर शर्मा ने बताया कि परशुराम यात्रा का प्रमुख उद्देश्य भगवान परशुराम के वास्तविक जीवन चरित्र का प्रचार-प्रसार करना, सभी ब्राह्मणों में समानता का संचार कर एकजुट करना, भारतीय संस्कृति व नैतिक मूल्यों को पुर्नस्थापित करना आदि है। यात्रा को देश के 684 जिलों व 4000 तहसील मुख्यालयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। अभी यात्रा राजस्थान के विभिन्न जिलों में करीब 19 हजार किलोमीटर से गुजर चुकी है। यह यात्रा का दूसरा चरण चल रहा है। यात्रा को दो साल में पूरा कर कुरूक्षैत्र में समापन का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत यह यात्रा करीब 1 लाख 11 हजार किलोमीटर सफर तय करेगी।

No comments:
Post a Comment